खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
31-Aug-2025 07:48 AM
By First Bihar
Patna News: राजधानी पटना को अतिक्रमणमुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार से अतिक्रमण हटाने के विशेष अभियान का दूसरा चरण शुरू हो चुका है, जो 27 सितंबर 2025 तक चलेगा। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पटना प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर डीएम डॉ. त्यागराजन एस.ए. और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की निगरानी में 9 विशेष टीमें गठित की गई हैं। यह मल्टी-एजेंसी अभियान पटना नगर निगम के छह अंचलों में नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी शामिल है। इसके साथ ही नगर परिषद खगौल, फुलवारीशरीफ, और दानापुर निजामत क्षेत्र में भी संचालित होगा।
प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी एसडीओ और एसडीपीओ को निर्देश दिया है कि वे नो-वेंडिंग जोन को 100% अतिक्रमणमुक्त बनाएं और दुबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर धाराओं में एफआईआर दर्ज करें। थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि अतिक्रमण हटाने की हर कार्रवाई का विवरण स्टेशन डायरी में दर्ज किया जाए। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी अनिवार्य की गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। दुबारा अतिक्रमण करने पर तत्काल केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा उन महत्वपूर्ण स्थानों को चिह्नित किया गया है जहां अतिक्रमण हटाना सर्वोपरि होगा। इनमें प्रमुख धार्मिक स्थलों और ट्रैफिक प्वाइंट्स को हरमंदिर साहिब, बाललीला, कंगनघाट, गुरु के बाग, मोर्चा रोड, मारूफगंज मोड़, मालसलामी से दीदारगंज थाना, अशोक राजपथ, नेहरू पथ (आयकर गोलंबर से शेखपुरा होते हुए राजा बाजार तक), पटना जंक्शन, बोरिंग रोड, कारगिल चौक, गांधी मैदान, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, जेपी गंगा पथ शामिल किया गया है।
शहर की सभी प्रमुख सड़कों को अतिक्रमणमुक्त रखा जाएगा, विशेष रूप से नेहरू पथ, अटल पथ, चितकोहरा पुल, विकास भवन, डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन, राजापुल, चिरैयाटाड़ पुल, राजा बाजार सगुना मोड़, अनिसाबाद, कंकड़बाग रोड शामिल किया गया है।
इसके अलावा, प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आईजीआईएमएस, पीएमसीएच, एनएमसीएच और एम्स जैसे प्रमुख अस्पतालों के आसपास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहरवासियों की लंबे समय से यह मांग रही थी कि फुटपाथ, अस्पतालों और स्कूलों के बाहर हो रहे अतिक्रमणों को हटाया जाए, जिससे आम जनता को चलने-फिरने और ट्रैफिक से राहत मिल सके। यह विशेष अभियान उसी दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि, "जनता की सुविधा और शहर की सुचारू व्यवस्था के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।" उन्होंने जनता से भी अनुरोध किया है कि प्रशासन का सहयोग करें और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...