ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Patna Airport : इसी महीने चालु होगा नया टर्मिनल भवन, हवाई अड्डा...

Patna Airport : इसी महीने चालु होगा नया टर्मिनल भवन, हवाई अड्डा पहुंचने का भी बदलेगा रास्ता

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल के अप्रैल माह में शुरू होने की संभावना है। नये टर्मिनल के शुरू होने से बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को लेकर

26-Jan-2025 01:08 PM

By First Bihar

Patna Airport : बिहार की राजधानी पटना से एक अहम खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के अप्रैल माह में शुरू होने की संभावना है। नए टर्मिनल के शुरू होने से बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को लेकर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने एसएसपी अवकाश कुमार व नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के साथ पटना एयरपोर्ट के पास स्थल निरीक्षण कर समीक्षा की। 


डीएम ने कहा कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए दीर्घकालीन योजना व तात्कालिक योजना पर विचार-विमर्श किया गया। तात्कालिक योजना के तहत वेटनरी कॉलेज ग्राउंड के सामने एक यू-टर्न व नये इंट्री गेट और स्टेट हैंगर के बीच दूसरा यू-टर्न बनेगा। इस प्लान पर अध्ययन करने का निर्णय लिया गया। ट्रैफिक एसपी इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेंगे। 


वहीं, पथ निर्माण विभाग बिहार राज्य सड़क निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा नये टर्मिनल भवन के सामने प्रस्तावित ट्रैफिक प्लान के लिए एक दीर्घकालीन योजना बनायी जाएगी। एयरपोर्ट के नजदीक के तीनों सड़क पीर अली पथ, राजाबाजार व बीएसएपी की ओर जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण व सौंदर्याकरण होगा। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। 


डीएम ने कहा कि पटना एयरपोर्ट की नयी टर्मिनल बिल्डिंग पर वाहनों व यात्रियों के आवागमन के लिए दो लेवल का आगमन व प्रस्थान मार्ग प्रस्तावित है। दोनों मार्गों पर पीर अली पथ पर एक ही स्थान के पास मिलने से नये भवन के संचालन के समय ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न कौन हो सकती है। उन्होंने कहा कि नया टर्मिनल भवन बनने से ग्यारह हवाई जहाज एक साथ लगाये जा सकते हैं। इसके समानांतर टैक्सी ट्रैक भी बन रहा है। बैठक में नये टर्मिनल के एग्जिट पर तीन जगह से स्लिप रोड बनाने कार्य की योजना का भी अध्ययन करने का निर्णय लिया गया।