बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
11-May-2025 07:16 AM
By First Bihar
Patna Airport: पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में शनिवार को एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में महिला निर्माण मजदूर प्रतीत हो रही है, और उसका शव निर्माण स्थल पर पानी के पाइप में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस को शक है कि महिला एयरपोर्ट पर काम करने वाली निर्माण एजेंसियों में कार्यरत थी। सिटी एसपी ने बताया कि किसी भी आशंका की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
पुलिस ने महिला की पहचान के लिए उसकी तस्वीर निर्माण एजेंसियों और मजदूरों के बीच सर्कुलेट की है। ज्ञात हो कि नए टर्मिनल का निर्माण कार्य 65,155 वर्ग मीटर में हो रहा है, और इसे जनवरी 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस प्रोजेक्ट में सैकड़ों मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, लेकिन हत्या, आत्महत्या, या दुर्घटना की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही होगी। घटनास्थल पर CISF और स्थानीय पुलिस की टीमें मौजूद हैं, और निर्माण एजेंसियों से मजदूरों की सूची मांगी गई है।
एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल तो जरूर उठाए हैं। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और निर्माण स्थल पर काम करने वाले अन्य मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है। क्या यह हादसा है या कुछ और, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही अब इसका खुलासा करेगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...