ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Patna Oxygen Cylinder Blast : राजधानी में प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा,...

Patna Oxygen Cylinder Blast : राजधानी में प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, दूसरा घायल

Patna Oxygen Cylinder Blast: बिहार की राजधानी पटना में एक घर में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में एक शख्स क मौत की बात सामने आ रही है जबकि इस घटना में एक की मौत हो गई है और एक के घायल होने की खबर है घायल होने की खबर है

18-Jan-2025 09:43 AM

By First Bihar

Patna Oxygen Cylinder Blast: पटना के भूतनाथ रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। गाड़ी से सिलेंडर उतारने के क्रम में यह घटना हुई है। यह मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र का है। यहां  सिलेंडर फटने से इसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। कुछ देर तो समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। इतना ही नहीं घटनास्थल पर खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही अगमकुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दिया गया। 


इसको लेकर अगमकुआं थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मृतक और घायल दोनों व्यक्ति की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जो लंबा वाला ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई होता है वही फटा है। सिलेंडर उतारने के बाद जो व्यक्ति ले जा रहा था उसकी मौत हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। 


बताया गया कि मृतक व्यक्ति अस्पताल का कर्मी नहीं है बल्कि सिलेंडर पहुंचाने वाला है। दूसरी ओर घायल व्यक्ति के बारे में कहा जा रहा है कि वो किसी मरीज का परिजन है और मौके पर खड़ा था। इस घटना में उसका पर डैमेज हुआ है। दोनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है।