Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड
25-Aug-2025 03:57 PM
By First Bihar
NITISH KUMAR : बिहार के लिए यह चुनावी साल है। ऐसे में इस चुनावी साल में जनता को वर्तमान सरकार से काफी उम्मीद है कि वह जनकल्याण के लिए बड़े-बड़े एलान कर सकती है और इसे कैबिनेट से मंजूरी भी मिल सकती है। इस बीच अब खबर यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और कई योजनाओं पर स्वीकृति मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दिनांक 26/08/2025 को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। इसको लेकर सभी विभागों के मंत्री और अधिकारियों को सुचना दे दी गई है। इसके बाद अब कल कैबिनेट की बैठक बिहार के हरेक वर्ग को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
बताया जा रहा है, सीएम नीतीश की इस बैठक में शिक्षा,स्वास्थ और रोजगार के मुद्दों को लेकर कुछ बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। यह बैठक इस वजह से भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव भी होना है। इससे पहले की भी बैठक में कई ऐसे फैसले लिए गए हैं जो सीधे जनता से जुड़े हुए थे। लिहाजा यह बैठक भी अपने काम में अहम बताया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले की कैबिनेट बैठक में कुछ 16 एजेंडे पर मोहर लगी। जिसमें 20 लाख नौकरी और रोजगार पर बड़ा फैसला लिया गया। इससे पहले शिक्षा विभाग के रसोइये, नाइट गार्ड और शारीरिक शिक्षक और स्वास्थ्य अनुदेशक का मानदेय दोगुना किया गया था। इसके बाद इस बैठक में जेपी सेनानियों और बीएलओ को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। जेपी सेनानियों का पेंशन 7500 रुपये से बढ़कर 15000 और जिन्हें 15000 मिलता है उन्हें 30000 किए जाने की स्वीकृति दी गई है।