जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
17-Nov-2025 06:42 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 17 नवंबर 2025 को उत्तरी कोयल जलाशय परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। यह परियोजना 1367.61 करोड़ की लागत से झारखंड और बिहार के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर-राज्यीय सिंचाई और जल संसाधन परियोजना है। यह मुख्य रूप से बिहार के गयाजी और औरंगाबाद जिलों में सिंचाई की सुविधा प्रदान कर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक और समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि परियोजना से संबंधित भू-अर्जन का कार्य 15 दिसंबर 2025 से पहले हर हाल में समाप्त हो जाना चाहिए।
उन्होंने गयाजी और औरंगाबाद के डीएम को निदेश दिया कि वे सभी रैयतों के भुगतान की प्रक्रिया को साथ-साथ जारी रखें और इसके साथ ही निर्माण कार्य को भी आगे बढ़ाते रहें। मुख्य सचिव ने मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे जल संसाधन विभाग और गयाजी एवं औरंगाबाद के डीएम के साथ लगातार समन्वय स्थापित करें ताकि इस महत्वपूर्ण परियोजना को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा सके और समय पर पूरा किया जा सके।
समीक्षा बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के. सेंथिल कुमार, गयाजी एवं औरंगाबाद के जिलाधिकारी, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और WABCOS के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।