जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
21-Nov-2025 10:18 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 27 मंत्रियों ने 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके अगले दिन यानि आज सभी मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा हो गया। अब नई सरकार बनने के बाद 25 नवंबर को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई गयी है, जिसमें मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य शामिल होंगे। जिसमें बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर फैसला लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार का गठन किया जा चुका है। अब बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की संभावना है। जिसमें विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से भारी संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिसे लेकर पटना डीएम ने आदेश जारी किया है।
बिहार विधान सभा के विशेष सत्र के आयोजन की संभावना के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी, पटना द्वारा कार्यहित में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड-स्तरीय सभी पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों तथा पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से संभावित विधान सभा सत्र की समाप्ति तक रोक लगाई गई है।
यदि किसी पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, पर्यवेक्षक-स्तरीय पदाधिकारी को विशेष परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता पड़ती है तो वे वरीय प्रभारी के माध्यम से स्पष्ट कारण का उल्लेख करते हुए अवकाश आवेदन जिलाधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे एवं अनुमति प्राप्त होने के उपरांत ही मुख्यालय छोड़ेंगे।