पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना
29-Sep-2025 08:14 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : पूर्वोत्तर रेलवे से यात्रियों को आधुनिक और बेहतर रेल सुविधा मिलने जा रही है। सोमवार से पहली बार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगेगी। इन दोनों ट्रेनों को बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह फिलहाल उद्घाटन विशेष ट्रेनें हैं, जिन्हें जल्द ही नियमित रूप से चलाया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार को दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। इनमें पहली ट्रेन संख्या 05133 छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस है, जबकि दूसरी ट्रेन संख्या 05587 दरभंगा-मदार (अजमेर) अमृत भारत एक्सप्रेस है। दोनों ट्रेनों को यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष तकनीकों और आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है।
सीपीआरओ ने बताया कि ट्रेन संख्या 05133 छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस सोमवार को सुबह 11 बजे छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन सीवान, कप्तानगंज, गोरखपुर, बाराबंकी, बादशाहनगर और ऐशबाग होते हुए अगले दिन सुबह 8 बजे दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी। समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन बादशाहनगर से रात 09:07 बजे और ऐशबाग से रात 09:50 बजे गुजरती है। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए आठ स्लीपर और 11 जनरल कोच लगाए गए हैं।
दूसरी ट्रेन संख्या 05587 दरभंगा-मदार (अजमेर) अमृत भारत एक्सप्रेस भी सोमवार को दरभंगा से सुबह 11 बजे रवाना होगी। यह गोरखपुर, बस्ती, गोंडा और बाराबंकी होकर चलती है। गोमतीनगर स्टेशन पर यह ट्रेन रात 01:35 बजे पहुंचेगी, इसके बाद बादशाहनगर 01:52 बजे और ऐशबाग 02:35 बजे से होकर अगले दिन शाम 6:30 बजे मदार (अजमेर) पहुंचेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस को तकनीकी दृष्टि से और भी उन्नत बनाया गया है। इसमें सेमी ऑटोमैटिक कपलर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कोच जोड़ने या अलग करने के दौरान झटका या शोर महसूस नहीं होता। इसके साथ ही इसमें डिफॉर्मेशन ट्यूब लगाई गई है, जो किसी दुर्घटना की स्थिति में झटका कम कर देती है। इसके अलावा, ट्रेन को पुश-पुल तकनीक से संचालित किया जा रहा है, जो इसकी रफ्तार को बढ़ाने और संचालन को सुगम बनाने में मददगार है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अमृत भारत एक्सप्रेस के जरिए यात्रियों को एक ओर जहां बेहतर सुरक्षा और सुविधा मिलेगी, वहीं लंबे मार्गों पर यात्रा का समय भी कुछ हद तक घटेगा। ट्रेन के डिब्बे आधुनिक डिज़ाइन वाले हैं और इनमें बेहतर वेंटिलेशन व बैठने की सुविधा दी गई है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल ये दोनों ट्रेनें उद्घाटन विशेष के रूप में चल रही हैं। आने वाले दिनों में इनका नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे छपरा, दरभंगा और बिहार के अन्य जिलों से दिल्ली और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमृत भारत एक्सप्रेस को बिहार और पूर्वोत्तर रेलवे के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। उनका कहना है कि इससे राज्य के लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और रोजगार व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों में भी इन नई ट्रेनों को लेकर उत्साह देखा गया। उद्घाटन अवसर पर कई स्टेशनों पर यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने तालियों और नारों के बीच ट्रेन का स्वागत किया।