सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
29-Apr-2025 10:18 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Neha Singh Rathore: हमेशा सुर्खियों में रहने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ एक बार फिर से विवादों में हैं। पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने पटना के गांधी मैदान थाने में नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
कृष्ण सिंह कल्लू ने अपनी शिकायत में कहा है कि ''यह (नेहा सिंह राठौड़) पाकिस्तान की एजेंट के तौर पर काम कर रही है। उनके द्वारा देश में भड़काने का काम किया जा रहा है, जिसके कारण सोमवार को पटना के गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज किया गया है। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने अपनी शिकायत में लोक गायिका की गिरफ्तारी की मांग की है।'' बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने अपनी शिकायत में लिखा, "नेहा सिंह राठौड़ द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश विरोधी टिप्पणी की गई। यह इस बात का संकेत है कि नेहा सिंह राठौड़ पाकिस्तान से मिली हुई हैं।''
आपको बता दें कि नेहा ने अपने एक्स अकाउंट पर कई विवादित पोस्ट किए और वीडियो भी डाला। उन पर आरोप है कि उन्होंने धर्म जाति के आधार पर लोगों को भड़काने का काम किया। नेहा ने पुलवामा आतंकी हमले में मृतकों को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही देश विरोधी टिप्पणी भी की।
इससे पहले लखनऊ में नेहा सिंह राठौड़ पर 11 धाराओँ में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद लोक गायिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, मेरे ऊपर FIR हो गई है, होनी भी चाहिए। एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है! लोकतंत्र का साइज़ तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई! धन्यवाद। दरअसल नेहा सिंह राठौड़ ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद अपने एक्स अकाउंट पर कई पोस्ट शेयर किए थे। जिसके बाद पाकिस्तान के लोग नेहा के पोस्ट को भारत के विरोध में इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं नेहा का पोस्ट पाकिस्तान में काफी वायरल हो रहा है