पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
04-May-2025 08:44 AM
By First Bihar
NEET UG 2025: देश और विदेश के हजारों परीक्षा केंद्रों पर आज आयोजित हो रही है। इस साल 20 लाख से अधिक उम्मीदवार NEET UG परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा का समय 2 बजे से शाम 5 बजे तक है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कुछ नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, हाल ही में NEET परीक्षा में हो रही धोखाधड़ी (NEET Scam) और UFM (Unfair Means) मामलों को लेकर भी सख्त कदम उठाए गए हैं।
OMR शीट भरते समय इन बातों का रखें ध्यान:
परीक्षा में सिर्फ बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करें, जो परीक्षा केंद्र पर मुहैया कराया जाएगा।
OMR शीट पर उत्तर बदलने की अनुमति नहीं है, इसलिए एक बार उत्तर भरने के बाद उसे बदलने की कोशिश न करें।
प्रश्न पत्र और OMR शीट का कोड समान होना चाहिए, अन्यथा उत्तर पत्रिका अमान्य हो सकती है।
OMR शीट पर छापी गई जानकारी को मिटाना या बदलना अपराध है और इससे UFM (Unfair Means) का मामला बन सकता है।
टेस्ट बुकलेट कोड भरना न भूलें और रफ वर्क केवल टेस्ट बुकलेट पर ही करें।
UFM (Unfair Means) से बचें:
इस साल, NEET UG परीक्षा में Unfair Means (UFM) को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। यदि उम्मीदवार धोखाधड़ी, नकल या अनुशासनहीनता करते हुए पाए जाते हैं, तो उन्हें परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा, और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, कागजात, या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं साथ लाना UFM का हिस्सा माना जाएगा।
परीक्षा केंद्र में इन गलतियों से बचें:
एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर केवल निरीक्षक की उपस्थिति में करें।
सिर्फ अपनी निर्धारित सीट पर बैठें, अन्य सीट पर बैठना नियमों का उल्लंघन है।
जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं आता, उन पर समय बर्बाद न करें।
परीक्षा हॉल में किसी अन्य उम्मीदवार से बातचीत न करें।
किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को साथ न लाएं, जैसे मोबाइल, नोट्स आदि।
हालिया घोटाले की खबरें
पिछले साल NEET UG परीक्षा में कुछ धोखाधड़ी (scam) के मामले सामने आए थे। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मॉड्यूल के रूप में नकल और धोखाधड़ी की जानकारी मिली थी ।इसलिए इस बार NTA ने इन मामलों पर कड़ी नजर रखी है ऐसे मामलों से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार की नकल या अन्य धोखाधड़ी से बचें। NEET के परिणाम और उनके अखिल भारतीय मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है|