जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
06-Nov-2025 05:52 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में कांटी विधानसभा चुनाव के बीच RJD समर्थकों ने JDU प्रत्याशी और समर्थको पर मारपीट का लगाया आरोप लगाया। जदयू के बागी नेता महेश साह के पुत्र अभिषेक कुमार ने कांटी थाने में जदयू प्रत्याशी अजीत कुमार और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है ।
महेश साह जदयू से बागी होकर राजद प्रत्याशी इसराल मंसूरी के समर्थन कर रहे हैं। वही दूसरा मामला पारू विधानसभा से निकलकर आ रही है। जन सुराज प्रत्याशी रंजना कुमारी ने महागठबंधन उम्मीदवार पर गंभीर आरोप लगाया है।
वही पारू विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी की प्रत्याशी रंजना कुमारी ने महागठबंधन के प्रत्याशी शंकर यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रंजना कुमारी ने कहा कि “शंकर यादव अभी चुनाव जीते भी नहीं हैं और इस तरह का आचरण कर रहे हैं, यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थक बूथों पर प्रचार पर्चे बांट रहे हैं, जो आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। रंजना कुमारी ने इसके विरोध में वोट का बहिष्कार करने की घोषणा भी की है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।