जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
05-Nov-2025 09:36 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज फेसबुक लाइव में भावुक होते हुए कहा कि हम सभी ने गंगाजल लेकर 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं' का संकल्प लिया था। आज भी मैं अपने वचन पर कायम हूँ, मेरे पास कई विकल्प थे जिससे सुख-सुविधा मिल सकती थी। अब आपको सोचना है कि आप अपने वचन को कितना निभा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं 11 साल से संघर्ष कर रहा हूँ। आजाद भारत में जो किसी ने नहीं किया, वह मैने कर दिखाया। आज निषाद के चेहरे पर चुनाव हो रहा है। आज प्रधानमंत्री बनने वाले निषाद के साथ मछली मार रहे हैं। आज निषाद का बेटा टिकट बांट रहा है। 14-15 सीटों में से नौ सीट अति पिछड़ा समाज से आए समाज के लोगों को टिकट दिया, जिसमें आठ निषाद हैं। एनडीए ने 243 सीट में से आठ सीट निषाद को नहीं दिया। यह चुनाव यह साबित करेगा कि आप आगे संघर्ष कर पाएंगे या नहीं?
उन्होंने कहा ,"जंग अभी जारी है। हम जीते नहीं हैं। संघर्ष अभी भी जारी है। हमारा लक्ष्य बिहार में बदलाव हो, महागठबंधन की सरकार बने। मुझे पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को हराना है जब तक आप एक बार नहीं हराएंगे, तब तक यह मत सोचिए कि आरक्षण मिल जाएगा। हम इस लड़ाई को जीतने के लिए जान भी देनी पड़े तो देंगे। कल मैंने अपने भाई को पीछे कर लिया। "
उन्होंने आगे कहा कि आज समय आ चुका है कि यह साबित कीजिए कि हम जुब्बा सहनी के वंशज हैं, जिसने धोखा दिया, जिसने हमारे विधायकों को छीना, उसे हराइए। यह साबित करें कि हम जो सोचेंगे, वह कर के दिखाएंगे। मैं खुद लड़ाई लड़कर यहाँ तक पहुंच चुका हूँ, अब आपको भी साथ आना पड़ेगा। निषाद का बेटा उपमुख्यमंत्री बनेगा।
मुकेश सहनी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आप साथ देते हैं तो जो हमलोग सोचे हैं, वह पूरा होगा। मैं जहाँ पहुंचा हूँ, वहाँ आपके सहयोग से ही पहुंचा हूँ। उन्होंने भावुक होकर कहा कि निषाद के वोट में बिखराव नहीं हो, यह सुनिश्चित करना है। यह अंतिम रात है। आप मेरे परिवार हैं और आप ही के लिए लड़ाई लड़ रहा हूँ। इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाइये। मुझे खुद के लिए पैसे की आवश्यकता नहीं है। परिवार आगे बढ़े यही मेरी चाहत है।