खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Sep-2025 12:36 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार की बेटी मुदिता चौहान ने राज्य को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। उन्हें यूनाइटेड किंगडम के स्कॉटलैंड स्थित द यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग्लासगो में पोस्टग्रेजुएट स्टडी के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति (Full Scholarship) प्राप्त हुई है। खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप के लिए पूरे विश्व से मात्र 11 मेधावी छात्रों का चयन हुआ है, जिनमें मुदिता भी शामिल हैं।
मुदिता, बिहार सरकार के खेल विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत श्री नरेश कुमार चौहान और गृहिणी श्रीमती निशा चौहान की पुत्री हैं। शुरू से ही प्रतिभाशाली रही मुदिता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट कैरेंस सेकेंडरी स्कूल, पटना से और इंटरमीडिएट की पढ़ाई दून पब्लिक स्कूल, पटना से पूरी की। उन्होंने स्नातक की डिग्री हिमाचल प्रदेश के शूलिनी विश्वविद्यालय, सोलन से बायोटेक्नोलॉजी (ऑनर्स) में हासिल की है।
उनकी अकादमिक उत्कृष्टता, शोध क्षमता और सामाजिक योगदान की प्रतिबद्धता ने उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित होने का अवसर दिया। यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग्लासगो, जिसे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में लगातार ऊंचा स्थान प्राप्त होता है, वहां पढ़ना किसी भी छात्र के लिए बड़े सम्मान की बात मानी जाती है।
मुदिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उनका कहना है कि यह छात्रवृत्ति उनके लिए सिर्फ एक अवसर नहीं, बल्कि एक जवाबदेही और प्रेरणा है, जिससे वे आगे चलकर समाज और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान और तकनीक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाना उनका दीर्घकालिक लक्ष्य है।
मुदिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर न सिर्फ परिवारजन बल्कि उनके स्कूल, कॉलेज के शिक्षकों और स्थानीय क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें ढेरों बधाइयां दी हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें बिहार की शान बता रहे हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...