ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना

BIHAR NEWS : इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया तोड़फोड़; शव को सड़क पर रखकर खूब किया हंगामा

मोतिहारी में सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और पैसों की मांग का आरोप लगाकर अस्पताल में तोड़फोड़ की और शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

BIHAR NEWS : इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया तोड़फोड़; शव को सड़क पर रखकर खूब किया हंगामा

30-Sep-2025 09:27 AM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार के मोतिहारी में एक दर्दनाक हादसे और उसके बाद इलाज के दौरान मरीज की मौत ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। रविवार देर शाम हुई इस घटना में जहां सड़क दुर्घटना में छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनमें से एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पहले उन्होंने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और फिर शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। मामला छतौनी थाना क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित सनराइज हॉस्पिटल का है।



मिली जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मजूरहा गांव निवासी 22 वर्षीय बबलू कुमार अपने छह दोस्तों के साथ टोटो से घूमने निकला था। इसी दौरान बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रक ने टोटो को जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में टोटो में सवार सभी छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा। वहां बबलू की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सनराइज हॉस्पिटल रेफर कर दिया।



सनराइज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो उठे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। कुछ पैसे का भुगतान बाकी रह गया था। इसी कारण डॉक्टर ने ऑक्सीजन और दवा बंद कर दी, जिससे बबलू की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही और पैसों की मांग का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पहले अस्पताल में तोड़फोड़ की। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम कर दिया। घटना की सूचना पर छतौनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने-बुझाने में जुट गई।



मृतक बबलू कुमार की शादी महज एक माह पहले ही हुई थी। परिवार के लोग बताते हैं कि वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था और अपने पिता के साथ ऑटो चलाकर परिवार की जिम्मेदारी संभालता था। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हादसे में घायल अन्य युवकों की पहचान छोटू (16), छोटू (17), प्रिनाशु (19), सोनू (17) और विक्की (19) के रूप में हुई है। सभी का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।



घटना की सूचना मिलते ही छतौनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रविवार को सड़क दुर्घटना में छह युवक घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है। नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया था। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप से जाम खुलवाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और परिजनों को शांत कराने की कोशिशें की जा रही हैं।