Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
20-Sep-2025 07:07 PM
By First Bihar
PATNA: मोना कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, बेलदारिचक, पटना को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना द्वारा बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की मान्यता प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय की 67वीं बोर्ड ऑफ अफिलिएशन की बैठक (दिनांक 02 अगस्त 2025) एवं 28वीं कोर्ट की बैठक (दिनांक 26 अगस्त 2025) के निर्णय के आधार पर यह मान्यता प्रदान की गई।
इस स्वीकृति के अंतर्गत कॉलेज को निम्नलिखित दो पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अनुमति दी गई है- बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) - 180 सीटें. बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) - 180 सीटें कॉलेज प्रबंधन ने विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मान्यता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र की शैक्षणिक उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कॉलेज प्रशासन ने आश्वस्त किया कि निरीक्षण टीम द्वारा बताए गए सभी सुझावों और कमियों को निर्धारित समय-सीमा में दूर कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मोना कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. डी के सिंह ने कहा कि संस्थान सदैव उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा।