ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / mokama firing : 'तुम्हें धरती पर बचाने वाला कोई भी नहीं ... ',...

mokama firing : 'तुम्हें धरती पर बचाने वाला कोई भी नहीं ... ', मुंशी मुकेश ने सोनू-मोनू गैंग पर लगाया धमकाने का आरोप,कहा - पुलिस प्रसाशन भी कर रही अनदेखी

mokama firing : मुंशी मुकेश ने कहा कि आज सुबह पांच बजे सोनू-मोनू का गैंग हमारे घर पर आया और करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान भद्दी-भद्दी गालियां भी दे दी गई है।

24-Jan-2025 09:03 AM

By SAURABH KUMAR

mokama firing : बिहार का मोकामा वर्चस्व की लड़ाई में फंसता दिख रहा है। यहां आज सुबह फिर फायरिंग हुई है या कह लें कि  दूसरी बार फायरिंग की घटना हुई है। इस बार गोलीबारी सोनू-मोनू के मुंशी रहे मुकेश के घर पर की गई, जिसके बाद से पूरा इलाका दहशत में है। मुकेश के घर के पास से कारतूस के खोखे भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में खुद मुकेश ने फायरिंग का आरोप सोनू-मोनू गैंग पर लगाया है। 


मुंशी मुकेश ने कहा कि आज सुबह पांच बजे सोनू-मोनू का गैंग हमारे घर पर आया और करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान भद्दी-भद्दी गालियां भी दे दी गई है। इतना ही उन्होंने यह भी कहा की तुम्हें धरती पर बचाने वाला कोई भी नहीं है। इसके साथ ही यह भी धमकी दिया गया कि अभी तो जा रहे हैं,लेकिन जल्द ही वापस आएंगे। 


इसके आगे मुकेश ने कहा कि हमने इसको लेकर पुलिस प्रसाशन को फ़ोन किया। इसके बाद वह लोग खानापूर्ति के लिए आए भी लेकिन उल्टा यह कहने लगे की आप चुप रहिए एक भी गोली नहीं चली है। आपलोग बेकार में तिल का तार कर रहे हैं। उसके बाद जब खोखा बरामद हुआ और हमने फोन किया तो फोन भी नहीं उठाया जा रहा है। 


मालूम हो कि वारदात शुक्रवार (24 जनवरी) की सुबह करीब 5 बजे मोकामा के जलालपुर नौरंगा गांव पास डुमरा में हुई है। नौरंगा वही इलाका है, जहां एक दिन पहले भी बाहुबली अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग की घटना हुई थी। बता दें कि सोनू ने आजतक से बातचीत में मुकेश पर पैसा गबन करने का आरोप लगाया था।  वहीं, अनंत सिंह ने सोनू-मोनू गैंग पर मुकेश के साथ मारपीट और उसके घर में ताला लगाने का आरोप लगाया था। सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह के बीच पहली बार फयारिंग मुकेश को लेकर ही हुई थी।