रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
15-Apr-2025 06:10 PM
By First Bihar
Bihar Fire safety: मधुबनी में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर अग्निशमन विभाग द्वारा जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम लोगों के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों, विद्यालयों और मॉल्स में अग्नि सुरक्षा को लेकर जानकारी दी जा रही है।
अग्निशमन विभाग की टीम ने सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, पीएचसी और निजी अस्पतालों में जाकर अस्पताल कर्मियों, सुरक्षा गार्डों और मरीजों के परिजनों को आग लगने की स्थिति में सही तरीके से बचाव करने और अग्नि सुरक्षा यंत्रों के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। अभियान के दौरान मधुबनी अग्निशमन स्टेशन की स्टेशन अधिकारी संध्या कुमारी, जयप्रकाश शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले घबराने के बजाय धैर्य और हिम्मत से काम लेते हुए अग्नि सुरक्षा यंत्रों का सही इस्तेमाल कर आग पर काबू पाने की कोशिश करनी चाहिए
विशेषज्ञों ने बताया कि आग लगने के तीन प्रमुख कारण होते हैं – ऑक्सीजन की सप्लाई, ज्वलनशील सामग्री, उचित तापमान
अगर इन तीन में से किसी भी एक को नियंत्रित कर लिया जाए तो आग पर काबू पाया जा सकता है। खासकर, आग के दौरान ऑक्सीजन सप्लाई को बंद करने की कोशिश की जानी चाहिए जिससे आग का फैलाव रोका जा सके। टीम ने प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया कि यदि अस्पतालों या भीड़भाड़ वाले स्थानों में आग लग जाए, तो सबसे पहले आग को काबू में लाने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना पर भी काम किया जाना चाहिए।
इस अभियान के तहत अग्निशमन विभाग की टीमें जिलेभर के स्कूलों, निजी संस्थानों, मॉल्स और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर प्रशिक्षण और डेमो दे रही हैं। आगजनी की घटनाओं से बचाव और जागरूकता के इस प्रयास की जिलेभर में सराहना हो रही है।