25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
28-Jan-2025 05:36 PM
By First Bihar
patna news: 6 महीने से चल रहे अफेयर के बाद सोमवार की रात में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर के पास पहुंचा था। परिवार वालों से बचकर दोनों मिल रहे थे कि तभी ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों को लेकर ग्रामीण मंदिर पहुंचे और दोनों की शादी कराने की बात पंडित से कही। लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण पंडित ने शादी करने से मना कर दिया।
जिसके बाद ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही दोनों प्रेमी युगल की शादी कराने का फैसला लिया। सड़क पर ही माला मंगवाया गया और दोनों को एक दूसरे को पहनाने को कहा गया। दोनों ने एक दूसरे के गले में माला पहनाया फिर लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। बीच सड़क पर प्रेमी जोड़े की शादी का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब वह वीडियो वायरल हो रहा है। लड़का की उम्र 19 साल और लड़की की 16 साल उम्र है। दोनों नाबालिग है जिनकी शादी गांव वालों ने बीच सड़क पर करवा दी।
जबकि इससे पहले ये लोग मंदिर में गये थे लेकिन वहां के पंडित ने कहा कि दोनों नाबालिग है इसलिए हम यह शादी नहीं करवाएंगे। युवक की पहचान नौबतपुर निवासी विजय चौधरी के बेटे अमन के रुप में हुई है। विजय चौधरी अजमा गांव में इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं और उनका बेटे अमन इंटर पास करने के बाद प्राइवेट जॉब करता है। अमन के पिता ने बताया कि जब उनका बेटा इंटर की पढ़ाई कर रहा था तभी उसकी दोस्ती इस लड़की से हुई थी जिसके बाद यह दोस्ती कब प्यार में तब्दिल हो गयी यह किसी को पता नहीं चला।
बताया जाता है कि 6 महीने से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। लड़का और लड़की दोनों परिवारवालों से बचकर एक दूसरे से मिला करते थे। जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। ग्रामीणों ने पहले भी दोनों को मिलते हुए देखा था और इस बार तो रात में दोनों को मिलता देख बीच सड़क पर ही शादी करवा दी। अमन के पिता ने बताया कि 26 जनवरी को उन्हें पता चला कि एक लड़की के साथ उनके बेटे को शाहपुर थाना पर लाया गया है जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।
जब अमन के पिता विजय चौधरी थाने पर गये तो देखा कि लड़की के परिजन भी वहां मौजूद थे। लड़के के पिता ने कहा कि दोनों के बालिग होने के बाद ही वो शादी कराएंगे। लेकिन लड़की वाले उनकी यह बात मानने को तैयार नहीं हुए। दोनों परिवार नौबतपुर के ही रहने वाले हैं। लेकिन प्रेमी जोड़े से पति पत्नी बने युवक और युवती इस शादी से बहुत खुश हैं। दोनों का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। अब हम साथ जियेंगे और साथ मरेंगे। उनकी बातें सुनने के बाद पुलिस ने दोनों परिवार को समझा-बुझाकर घर भेजा।