Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
26-Aug-2025 04:03 PM
By First Bihar
Liquor Cashless Policy : यदि आप भी शराब पीने के शौक़ीन है और बिहार के रहने वाले हैं तो आपके लिए टॉप यहां शराबबंदी हैं। लेकिन, इसका विकल्प लोगों ने यह निकाल लिया है कि वह दुसरे राज्यों में जाने का ट्रिप बनाते हैं और वहां जाकर दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते हैं और एक से दो पेग शराब की भी गटक लेते हैं। अब इन्हीं लागों के लिए एक अहम फैसला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा शासित एक राज्य में सरकार ने शराब कारोबार को कैशलेस बनाने का बड़ा ऐलान किया है। यहां अब राज्य की हर शराब दुकान पर सिर्फ डिजिटल पेमेंट से ही शराब खरीदी जा सकेगी। नकद लेन-देन पूरी तरह बंद होगा। यानि आप कैश पैसे देकर शराब तो नहीं खरीद सकते हैं। इससे सरकार के पास यह आकड़ा भी होगा कि शराब से टोटल इनकम कितना हो रहा है और इसके साथ ही कई अन्य चीजें भी ट्रैक की जा सकेगी।
बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री की इस पहल को आबकारी मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक में हरी झंडी दी। सरकार का दावा है कि यह कदम न सिर्फ ग्राहकों के लिए सुविधा बढ़ाएगा बल्कि शराब कारोबार में ट्रांसपेरेंसी लाने, रेवेन्यू को मजबूत करने और अवैध धंधे पर शिकंजा कसने में भी अहम साबित होगा। अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य उन ग्राहकों के लिए लेन-देन को आसान बनाना है, जिन्हें अक्सर नकद भुगतान और खुले पैसे की कमी के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है।
इधर, मंत्री ने सभी शराब दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी आदेश दिया, जिनकी मुख्यालय से चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी। उन्होंने होटलों, सड़क किनारे ढाबों और फार्महाउसों में अवैध शराब की बिक्री और सेवन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।