ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड

Bihar Bhumi: जमीन रजिस्ट्री में 2 करोड़ का घपला, 5 महिलाओं ने मिल कर दिया बड़ा कांड; कोर्ट से जारी हुआ आदेश

Bihar Bhumi: भोजपुर जिले में जमीन रजिस्ट्री में नौ वर्षों से चल रही राजस्व चोरी का खुलासा हुआ है। निबंधन विभाग ने दो करोड़ की चोरी करने वाले 25 लोगों के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू की है

24-Aug-2025 09:37 AM

By First Bihar

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़ी गड़बड़ी को इसके गौरखधंधे से जुड़ीं खबरें लगातार सामने आती रहती है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से यह खबरें सामने आती रहती है कि जमीन से जुड़े मामले में बड़ी घपलेबाजी हुई है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आया है। जहां जमीन रजिस्ट्री में नौ वर्षों से चल रही राजस्व चोरी का खुलासा हुआ है। इसके बाद अब हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, जमीन रजिस्ट्री में राजस्व चोरी को लेकर निबंधन विभाग ने दो करोड़ की चोरी करने वाले 25 लोगों के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू की है। इनमें कई महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने जमीनों की गलत प्रकृति बताकर रजिस्ट्री कराई। सहायक महानिदेशक और डीएम के आदेश के बाद यह कार्रवाई मुद्रांक अधिनियम के तहत हो रही है।


बताया जा रहा है कि,यह पूरा मामला वर्ष 2016 से अब तक का जुड़ा हुआ है। इस लिस्ट में जो बातें अधिक सुर्ख़ियों में आई वह कुछ तरह की थी की इसमें राजस्व चोरी करने के मामले में महिलाएं सबसे आगे हैं। जिन छह लोगों की संपत्ति की कुर्की होनी है उनमें पांच महिलाएं शामिल हैं।  इस लिस्ट में चंद्रावती देवी पति कमलेश सिंह स्टेशन रोड बिहिया 1.65 लाख, अधिकारो देवी पति जानकी राय बचरी पीरो 10.85 लाख, मोनाको देवी पति स्वर्गीय केशव सिंह पकड़ी आरा दो कागजात 12 लाख, प्रेमशिला देवी पति मनोज कुमार सुमन अनाइठ नवादा 2.24 लाख, गायत्री देवी पति अवध बिहारी सिंह मोर्या जगदीशपुर 13.89 लाख। इन सभी के खिलाफ अचल संपत्ति कुर्की जब्ती करने का आदेश निकला है। ये सबसे पुराने बकायेदार हैं।


आपको बताते चलें कि, इस मामले में भारतीय मुद्रांक अधिनियम 1899 की धारा 47 ए के अंतर्गत यह कार्रवाई हो रही है। इसके बाद मुद्रांक शुल्क एवं निबंधन शुल्क के तय किए जाने के बाद जमा नहीं करने पर लोक मांग वसूली अधिनियम 1914 के अंतर्गत नीलामवाद की कार्रवाई शुरू की गई है।