ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / BIhar Politics:पशुपति पारस के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे RJD सुप्रीमों लालू यादव, बड़े...

BIhar Politics:पशुपति पारस के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे RJD सुप्रीमों लालू यादव, बड़े बेटे भी साथ आए नजर

BIhar Politics : रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस द्वारा आयोजित चूड़ा-दही भोज में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव शामिल हुए। लालू यादव के इस भोज में शामिल होने से बिहार में सियासी पारा चढ़ सकता है।

15-Jan-2025 01:31 PM

By First Bihar

BIhar Politics : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की ओर से बुधवार को आयोजित चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव शामिल होने पहुंचे हैं। इनके साथ इनके बड़े बेटे और राजद विधायक तेजप्रताप यादव भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले पारस ने मंगलवार को रात नौ बजे राबड़ी आवास पर जाकर लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात की और भोज में आने हेतु आमंत्रित किया था। 


दरअसल, पशुपति पारस वर्तमान में अकेले पड़ गए हैं, ऐसे में अगर इस विधानसभा चुनाव में  लाालू यादव का सहारा मिलता है तो यह उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी। वहीं, लालू का मिलना एनडीए को कहीं न कहीं थोड़ा नुकसान जरूर होगा, क्योंकि पशुपति पारस भी पुराने और मझे हुए नेता हैं और उनके समर्थकों की संख्या भी ठीक ठाक है। अब देखने वाली बात है कि लालू के आने से कौन सा समीकरण बनता है।


मालूम हो कि, महागठबंधन में आरजेडी के साथ महागठबंधन में कांग्रेस, लेफ्ट, वीआईपी जैसे दल तो हैं लेकिन कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो दलित वोट पर पकड़ रखती हो या उनका प्रतिनिधित्व करती हो। अब तस्वीर कुछ ऐसी है कि एनडीए में पशुपति के लिए वैसी जगह दिख नहीं रही जैसी लोकसभा चुनाव के पहले हुआ करती थी। दूसरी तरफ, महागठबंधन को दलित नेतृत्व साथ जोड़ने की जरूरत है। ऐसे में आरजेडी और आरएलजेपी, दोनों ही दलों के साथ आने की संभावनाएं अधिक बताई जा रही हैं। इन सबके बीच पशुपति पारस की लालू यादव से बढ़ती नजदीकी भी गठबंधन के कयासों को और हवा दे रही है।


इधर, पारस ने इस आयोजन में न्योता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी दिया है। ऐसे में नीतीश कुमार उनके आवास पर आते हैं या नहीं इसकी वजह है कि सभी लोगों कि नजरें इस पर भी होंगी।चुनावी वर्ष और एनडीए की पॉलिटिक्स के केंद्र में पशुपति के भतीजे चिराग का आना, इन सब फैक्टर्स को देखते हुए कयासों का बाजार गर्म हो गया है।