MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव
27-Dec-2025 03:43 PM
By First Bihar
Bihar politics update : बीजेपी से राज्यसभा की एक सीट मांग रहे जीतन राम मांझी की डिमांड को उनके बेटे ने ही रिजेक्ट कर दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा था कि अगर बीजेपी ने राज्यसभा की एक सीट नहीं दी तो हम पार्टी को एनडीए से बाहर हो जाना चाहिये। लेकिन उनके बेटे संतोष कुमार सुमन ने कहा-ऐसे थोड़े राज्यसभा की सीट मिल जाती है। अब बेटे के इस फैसले के बाद बाप यानी जीतन राम मांझी के भी सुर बदल गए हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि इसपर आपस में बात करेंगे।
दरअसल,जब फर्स्ट बिहार संवादाता ने जीतन राम मांझी ने यह सवाल किया कि आपके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आपके पुत्र संतोष सुमन का कहना है कि -ऐसे थोड़े न राज्यसभा की सीट मिल जाती है। तो इसको लेकर आप क्या कहेंगे उन्हें तो मांझी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा -संतोष कुमार क्या कह रहे हैं,यह हमलोगों की अपनी बात है। इसपर आपलोगों से चर्चा नहीं होगी।
बता दें कि एक सप्ताह पहले जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के कार्यक्रम में खुले मंच से बीजेपी को चेतावनी दी थी। जीतन राम मांझी ने कहा था कि उन्हें कुछ महीने बाद होने वाले राज्यसभा चुनाव में एक सीट चाहिये। अगर बीजेपी सीट नहीं देती है तो पार्टी को गठबंधन से बाहर आ जाना चाहिये। जीतन राम मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय ही बीजेपी ने राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने बाद में धोखा दे दिया। इसलिए इस बार आर-पार कर लेना चाहिये।
जीतन राम मांझी के बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने सीधे तौर पर रिजेक्ट कर दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यसभा की सीट कोई मुद्दा ही नहीं है। ऐसी सारी बातें हम लोग आपस में बैठ कर बात करते हैं। क्या होगा या नहीं होगा ये आपसी तालमेल का मामला है। खुले तौर पर ऐसे मसले पर चर्चा-परिचर्चा नहीं होती है।
संतोष कुमार सुमन ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के कहने से कुछ नहीं होता। किसे क्या मिलेगा ये सब की सहमति से तय होता है। ये कोई विषय ही नहीं है जिस पर खुले तौर पर या मीडिया के सामने बात की जाये। यही तो एनडीए की एकता है जिससे बूथ स्तर तक सभी पार्टी के लोग जुड़े हुए हैं। तभी विधानसभा चुनाव में इतनी बड़ी सफलता मिली।