ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री

Bihar politics : सांसद और विधायकों के कमीशन वसूली पर मंत्री ने साधी चुप्पी, राज्यसभा में सेट होगी मांझी की पार्टी ! BJP का समर्थन

जीतनराम मांझी ने राज्यसभा की सीट को लेकर बेटे डॉ. संतोष कुमार सुमन से कहा मंत्री पद छोड़ दें। बिहार राजनीति में हलचल तेज, एनडीए गठबंधन में सियासी चर्चाओं का दौर जारी।

22-Dec-2025 10:14 AM

By First Bihar

Bihar politics : हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (से) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार से राज्यसभा की एक सीट पर अपनी दावेदारी को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में अपने पुत्र और राज्य सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन से कहा कि अगर राज्यसभा की सीट नहीं मिल रही है तो मंत्री पद का त्याग कर दीजिए। मांझी ने अपने पुत्र से कहा, “तू छोड़ दा मंत्री पद का मोह।” इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।


इस घटना के बाद फर्स्ट बिहार संवाददाता प्रेम राज ने बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में राज्य सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल से इस मामले पर प्रतिक्रिया मांगी। दिलीप जायसवाल ने कहा कि जीतनराम मांझी एनडीए के घटक दल के मजबूत साथी हैं और उनके लिए हमेशा आदर और सम्मान की भावना है। उन्होंने बताया, “जीतनराम मांझी जी मीडिया को थोड़ा सा मिर्च मसाला मिल गया है, इसके अलावा उनके दिल में कुछ नहीं रहता। वह सदैव एनडीए के प्रति समर्पित हैं। आपने देखा कि पूरे बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने दिन-रात मेहनत की। इसलिए जो भी बात उन्होंने कही है, वह एनडीए को मजबूत बनाने के लिए कही है, किसी कमजोरी के लिए नहीं।”


इस दौरान जब संवाददाता प्रेम राज  ने उनसे राज्यसभा टिकट की मांग पर सवाल किया, तो दिलीप जायसवाल ने कहा कि- यह पूरी तरह वाजिब है। उन्होंने बताया कि जब टिकट बंटवारे का समय आया था, तब भी जीतनराम मांझी ने अपनी बात रखने के लिए एक दोहा कविता का उपयोग किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नेता या पार्टी का हमेशा अपने हित की बात करना स्वाभाविक है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वे विरोधी हैं। जायसवाल ने कहा, “हर नेता या पार्टी अपने हित और पार्टी की भलाई की बात करती है, लेकिन इसमें कहीं विरोध की बात नहीं होती।”


फर्स्ट बिहार के संवाददाता प्रेम राज ने इस दौरान उनसे एक और संवेदनशील सवाल किया कि उन्होंने कहा था कि जो सांसद या विधायक हैं, वह कमीशन खाते हैं। इस पर दिलीप जायसवाल ने चुप्पी साध ली और सिर्फ इतना कहा कि यह उनका व्यक्तिगत अनुभव हो सकता है। उन्होंने आगे कहा-, “जब उनसे मिलूंगा, तो पूछूंगा कि इसके पीछे क्या राज है।”


राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि जीतनराम मांझी का यह बयान उनके दृष्टिकोण और पार्टी के प्रति उनकी वफादारी को दिखाता है। बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच संतुलन बनाए रखना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। राज्यसभा की सीट को लेकर सत्ता में दावेदारी और अपेक्षाएं अक्सर राजनीतिक हलचल को जन्म देती हैं। अन्य विश्लेषकों का कहना है कि मांझी का बयान परिवार और राजनीति के मिश्रण को भी उजागर करता है। एक ओर वे अपने पुत्र को सलाह दे रहे हैं कि अगर राज्यसभा का टिकट नहीं मिलता है तो मंत्री पद का त्याग कर दें, वहीं दूसरी ओर यह बयान पार्टी और गठबंधन की मजबूती को ध्यान में रखकर दिया गया प्रतीत होता है।


राजनीतिक हलचल के बीच अब यह देखना रोचक होगा कि राज्यसभा की सीट पर मांझी की दावेदारी कितनी मजबूत साबित होती है। वहीं, डॉ. संतोष कुमार सुमन की प्रतिक्रिया और मंत्री पद को लेकर उनका निर्णय भी भविष्य में राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। इस बीच, बिहार में राजनीतिक विश्लेषक और जनता दोनों ही इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। राज्यसभा सीट का फैसला आने तक राजनीतिक गलियारों में अटकलों और चर्चाओं का दौर जारी रहेगा।


बहरहाल, जीतनराम मांझी का बयान और उनके पुत्र को दी गई सलाह न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण है। यह घटना एनडीए में घटक दलों के बीच संतुलन, राज्यसभा सीटों की महत्वता और पार्टी की रणनीति को उजागर करती है।