ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Bihar politics: जहानाबाद के पूर्व सांसद JDU में होंगे शामिल, पार्टी में और मजबूत होगी भूमिहारों की पकड़

Bihar politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। जहानाबाद के पूर्व सांसद और भूमिहार समाज के कद्दावर नेता अरुण सिंह अब जेडीयू का दामन थामने जा रहे हैं। उनकी एंट्री को लेकर पार्टी दफ्तर में तैयारियां तेज हैं और माना जा रहा है कि इससे जेडी

03-Sep-2025 05:53 PM

By First Bihar

BIHAR POLITICAL NEWS: बिहार की राजनीति में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण सिंह जल्द ही जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) की सदस्यता लेने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें पार्टी के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी रहने की संभावना है।


अरुण सिंह, जहानाबाद में एक भूमिहार नेता के तौर पर अपनी अलग पहचान रखते हैं। उनकी जेडीयू में एंट्री से माना जा रहा है कि पार्टी को भूमिहार समाज में राजनीतिक मजबूती मिलेगी। बिहार की मौजूदा सियासत में भूमिहार वोट बैंक को साधना हर दल के लिए अहम माना जाता है, और इसी कड़ी में अरुण सिंह का जेडीयू से जुड़ना पार्टी के लिए रणनीतिक तौर पर बड़ा कदम साबित हो सकता है।


सूत्रों के अनुसार, अरुण सिंह की जेडीयू में एंट्री को लेकर पार्टी के भीतर उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू नेतृत्व उनकी राजनीतिक अनुभव का लाभ उठाते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।


गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में हाल ही में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। ऐसे में जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण सिंह का जेडीयू से जुड़ना आगामी चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकता है।