खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Sep-2025 12:57 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सरकार के पास तरह -तरह की मुद्दों को लेकर लोग पहुंच रहे हैं और इसमें से कुछ लोगों की समस्या का निवारण भी हो रहा है। ऐसे में अब जो नई जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक परिचारी संघ के लोगों ने आज जदयू कार्यालय घेर लिया है। इसके साथ ही यह लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जदयू कार्यालय के बाहर भारी बवाल देखने को मिला। जदयू कार्यालय के बाहर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे और गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वर्षों से बहाली की मांग पूरी नहीं होने पर परिचारक अभ्यर्थियों ने पटना स्थित जदयू कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
वहीं, अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार उनकी अनदेखी कर रही है और अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है। करीब 12,000 अभ्यर्थियों की बहाली लंबित है। नाराज प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि अगर सरकार ने नियुक्ति नहीं दी तो 2025 विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय के अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। हालांकि अभ्यर्थी अपनी मांग पर अड़े रहे और सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील की।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...