ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

Bihar News: JDU के वरिष्ठ विधायक को बनाया गया प्रोटेम स्पीकर, राजभवन में दिलाई गई शपथ

जेडीयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। अब वे सभी 243 विधायकों को शपथ दिलाएँगे। यादव पूर्व में उपाध्यक्ष और मंत्री भी रह चुके हैं तथा आलमनगर से कई बार जीत दर्ज की है।

24-Nov-2025 05:35 PM

By Viveka Nand

Bihar News: जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है. आज राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. अब नरेंद्र नारायण यादव सभी 243 विधायकों को शपथ दिलाएँगे.

बता दें, नरेंद्र नारायण यादव की पूर्व की सरकार में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष थे. इसके पहले वे नीतीश कैबिनेट में मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. नरेंद्र नारायण यादव जेडीयू के वरिष्ठ नेता हैं, और आलमनगर से लगातार जीतते आ रहे हैं. वरिष्ठता के मद्देनजर सरकार ने इनका नाम प्रोटेम स्पीकर के लिए भेजा था. नरेंद्र नारायण यादव 1995 से आलमनगर से विधायक हैं. वे आठवीं बार जीत दर्ज कर विधायक बने हैं. उन्होंने 1967 में बचपन में ही राजनीति में करियर शुरू कर दिया था, जेपी आंदोलन में भी शामिल रहे हैं.

क्या होता है प्रोटेम स्पीकर?

वैसे, प्रोटेम शब्द लैटिन भाषा के शब्द प्रो टैम्पोर लिया गया है. इसका मतलब होता है ‘कुछ समय के लिए’. यानी ये स्पीकर कुछ समय के लिए नियुक्त किए जाते हैं. प्रोटेम स्पीकर को राज्यपाल चुनता है. प्रोटेम स्पीकर को ऐसी स्थिति में चुना जाता है जब तक लोकसभा या विधानसभा अपना स्थायी विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) नहीं चुन लेती है. प्रोटेम स्पीकर नए जीते हुए विधायकों- सांसदों को शपथ दिलवाता है. सीधे शब्दों में कहें तो शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम इन्हीं की देखरेख में किया जाता है.