25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
18-Jan-2025 07:21 PM
By First Bihar
Rahul Gandhi vs Lalan singh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा है कि उनको हर चीज फर्जी नजर आती है, जबकि खुद ही पूरे फर्जीवाड़ा के सरदार हैं. बिहार ने जो जातीय आधारित सर्वे कराया उसके आधार पर वे जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे. वे ड्रामा करते रहते हैं, किसी चीज का ज्ञान नहीं है. ललन सिंह ने कहा कि बिहार में कोई पेपर लीक नहीं होता है और जो पेपर लीक होता है, उसका तार झारखंड से होता है जहां इनकी सरकार है. दरअसल, एक दिवसीय बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी ने कई मुद्दों को उठाया. जहां एक ओर उन्होंने बिहार में हुए जातीय जनगणना को नकली (Fake) बताया. वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही.
पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह पूरे तौर पर जातीय जनगणना के पक्ष में हैं. उन्होंने जातीय जनगणना की वकालत करते हुए कहा कि हम इस पक्ष में हैं कि जिसकी जितनी आबादी में हिस्सेदारी है उसकी उतनी भागीदारी होगी. क्योंकि हिंदुस्तान का सिस्टम कॉलेप्स कर रहा है और उसे ठीक करना है.
राहुल गांधी का यह बयान नए विवाद को जन्म दे सकता है, क्योंकि बिहार में जब जातीय जनगणना हुई थी उस वक्त महागठबंधन की सरकार थी. तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे. यही नहीं कांग्रेस के मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल थे. ये अलग बात है जातीय जनगणना की पहल तत्कालीन एनडीए सरकार के समय में हुई थी.