ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Industrial Township Bihar: रोजगार और सुविधाओं का केंद्र बनेगा बिहार

Industrial Township Bihar: बिहार अब उद्योगों के नए युग में कदम रख रहा है। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप योजना के तहत, न केवल उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आम जनता को आधुनिक सुविधाएं और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

21-Apr-2025 07:33 AM

By First Bihar

Industrial Township Bihar: बिहार सरकार राज्य के 12 जिलों में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप (IIT) विकसित करने जा रही है, जहां उद्योगों के साथ-साथ आवासीय सुविधाएं भी होंगी। इस पहल से न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर भी मिलेंगे।


यह सुविधाएं होंगी शामिल

इन टाउनशिप में औद्योगिक इकाइयों के साथ कर्मचारियों के लिए आवास की भी व्यवस्था होगी। 24 घंटे बिजली-पानी की सुविधा रहेगी, जल निकासी के लिए नाला और सीवरेज सिस्टम तैयार किया जाएगा। शॉपिंग सेंटर, बाजार, मनोरंजन स्थल, पार्क, खेल मैदान और स्कूल-कॉलेज जैसे जनसुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। हर टाउनशिप में 40 प्रतिशत क्षेत्र हरित पट्टी के रूप में विकसित किया जाएगा।

कौन-कौन से जिले होंगे शामिल

जिन जिलों में यह टाउनशिप बनाई जाएगी उनमें शामिल हैं:

रोहतास, पश्चिमी चंपारण, सारण, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, भागलपुर, बांका, जमुई, जहानाबाद, दरभंगा और समस्तीपुर। इन जिलों में उद्योग विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा।


जहां उद्योग नहीं, वहां भूमि अधिग्रहण होगा

कुछ जिले जैसे अरवल, शेखपुरा, बांका, जमुई, पूर्वी चंपारण, सारण और कैमूर में अभी औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं हुए हैं। इन जिलों में BIADA (बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण) भूमि अधिग्रहण कर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेगा।


डोभी और अमनौर में विशेष प्रोजेक्ट

गया जिले के डोभी में अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत एकीकृत विनिर्माण इकाई (IMC) का विकास हो रहा है। इसी तरह सारण के अमनौर में 100 एकड़ में फार्मास्यूटिकल पार्क और कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनेगा, जहां दवा निर्माण और शोध की सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार ने हाल ही में ‘बिहार फार्मास्यूटिकल प्रोत्साहन नीति 2024’ को मंजूरी दी है, जो इस क्षेत्र को और बल देगी।


यह टाउनशिप न केवल बिहार के औद्योगिक परिदृश्य को बदलेगी, बल्कि लोगों को आधुनिक जीवनशैली, बेहतर रोजगार और स्थायी विकास की दिशा में भी अग्रसर करेगी।बिहार अब उद्योगों के नए युग में कदम रख रहा है। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप योजना के तहत, न केवल उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आम जनता को आधुनिक सुविधाएं और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।