Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड
26-Aug-2025 09:55 AM
By First Bihar
Confirmed Tickets For Diwali-Chhath : दिवाली और छठ पूजा के समय बिहार आने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक हो जाती है। ऐसे में इस समस्या के निजात को लेकर पिछले दिनों रेल मंत्री ने यह एलान किया था कि रेलवे हज़ारों स्पेशल ट्रेन चलाएगी। लेकिन हकीकत कुछ अलग ही नजर आ रही है। आलम यह है कि दिवाली और छठ पर प्रदेश से बाहर रहने वाले लोगो को वापसी की टिकट नहीं मिल रही है।
नियमित ट्रेनों में 23 अक्टूबर तक सभी श्रेणियां की टिकट फूल है। 22 अक्टूबर को दीपावली 27 और 28 अक्टूबर छठ पूजा है। एक ट्रेन में 2200 से अधिक सीटे होती है। इसके बाद भी टिकट नहीं मिल पा रहा है। इसलिए सुविधाजनक सफर के लिए 60 दिन पहले (नियम के अनुसार) रिजर्वेशन कराते हैं। लोगों की शिकायत है कि बुकिंग खुलते समय सीटें दिखती हैं, लेकिन पेमेंट में समय लगने से वेटिंग टिकट हो जाती है. ऐसे में लोगों के पास त्यौहार में मारामारी करके गांव घर पहुंचने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
इसको लेकर आम शिकायत है कि बुकिंग करते समय सीटें होती हैं, लेकिन पेमेंट में समय लगता है और जब टिकट सामने आता है तो वेटिंग लिस्ट 300 तक पहुंच जाती है। हालांकि तत्काल के समय ऐसी परेशानी आना सामान्य है, लेकिन सुबह आठ बजे भी इसी तरह की समस्या आ रही है। आईआरसीटीसी ने इसकी वजह बताई है।
जानकारी हो कि, भारतीय रेलवे ने इस साल 12,000 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जो 2024 की 9,000 ट्रेनों से ज्यादा हैं। फिर भी यूपी, बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर इनफार्मेशन एंड पब्लिसिटी दिलीप कुमार के अनुसार रेलवे ने पिछले साल के अनुभव के आधार पर अधिक ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। परेशानी की एक बड़ी वजह यह है कि लोग ट्रेन अपनी सुविधानुसार तय करते हैं।
उदाहरण के लिए लोग छुट्टी से एक दिन पहले की रेगुलर ट्रेन में टिकट चाहते हैं। अगर किसी शहर के लिए ट्रेन दिन और रात में है तो ज्यादातर लोग ड्यूटी पूरी करके रात वाली ट्रेनों में सफर करना चाहते हैं। दिवाली और छठ में भी ऐसा ही हो रहा है। लोग स्पेशल ट्रेनों में सफर करना नहीं चाहते हैं। इतना ही नहीं रेलवे त्यौहारों के आसपास डिमांड के अनुसार अधिक भीड़ वाले रूटों पर क्लोन या स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला करता है।