ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Patna Road Accident: पटना सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में युवक की मौत, ग्रामीणों ने मोकामा–सरमेरा हाईवे किया जाम

Patna Road Accident: अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है।

30-Aug-2025 11:59 AM

By First Bihar

Patna Road Accident: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है। 


जानकारी के अनुसार, पटना ज़िले के घोसवरी थाना क्षेत्र के शहरी गांव के पास मोकामा–सरमेरा हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया। इसके बाद पिछले 3 घंटे से जाम लगा हुआ है, जिसमें सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं और यात्री बेहाल हैं।


बताया जा रहा है कि,इस जाम की वजह से स्कूल बस, एंबुलेंस और यात्री गाड़ियां घंटों फंसी रहीं। भीषण गर्मी में सड़क पर यात्रियों का हाल बेहाल हो गया। जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी।


इधर, ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने हाईवे से रोड ब्रेकर हटा दिया था, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।उनका आरोप है कि यह हादसा भी उसी लापरवाही का नतीजा है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि पिछली बार हुए सड़क हादसे में भी उन्हें मुआवज़ा नहीं मिला था।उनका साफ कहना है कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर नहीं आएंगे, तब तक जाम नहीं हटेगा।