Bihar Co Suspend: नप गए एक अंचल अधिकारी, DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया निलंबित Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Seema Haidar: सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान? लोगों के सवालों का नोएडा पुलिस ने दिया जवाब Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Vande Bharat Express: पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर Bihar corruption news : लाखों का रिश्वत लेते हुए धराया कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग का अधिकारी, मचा हडकंप Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश
25-Apr-2025 06:31 PM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग आज दिनभर परेशान रहें। सबसे ज्यादा गर्म हवा सुपौल और पूर्वी चंपारण में चली। इन दोनों जिलों में भीषण उष्ण लहर दर्ज की गयी। वही सबसे अधिक तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री समस्तीपुर के पूसा में दर्ज किया गया। जबकि पटना का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज की गयी।
अभी बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम गर्म है। लू और भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान है। लेकिन कल से यानि 26 अप्रैल से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अप्रैल की रात से मौसम बदलने की प्रबल संभावना दिख रही है। प्रदेश में पूर्वी हवा का प्रवाह सक्रिय होने से आद्रता में वृद्धि हो रही है। जिसके चलते वज्रपात और बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन, ओला-वृष्टि और व्रजपात भी हो सकते हैं। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।
पिछले कई दिनों से बिहार में लोग भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान हैं। पारा इतना बढ़ गया है कि घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गया का तापमान सबसे ज्यादा 42.6 डिग्री शुक्रवार को रहा। वही कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लेकिन अब राहतभरी खबर आ रही है। 26 से 30 अप्रैल के बीच बिहार के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. इस दौरान मेघ गर्जन, आंधी तूफान, ओलावृष्टि और वज्रवात होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने को कहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के 36 जिलों में लू चलने की संभावना है।
इस दौरान मौसम काफी गर्म रहेगा। तापमान बढ़ा रहेगा। इस दौरान बिना वजह घर से बाहर ना निकलें। यह अपील मौसम विभाग ने लोगों से की है। कहा कि 25 अप्रैल तक उमस और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहेंगे लेकिन 26 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल जायेगा। 26 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक बिहार के कई हिस्सों में अचानक मौसम करवट लेगी। तेज बारिश, आंधी-तूफान,ओलावृष्टि और ठनका गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। वही किसानों को भी सावधानी बरतने को कहा है। आंधी-बारिश के दौरान खेत में काम करने से मना किया है। यह भी कहा है कि यदि कटी हुई फसल को सुरक्षित जगह पर भंडारित कर लें। नहीं तो अचानक आंधी बारिश से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में वे सतर्क और सावधान रहें. यदि आप खूले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान भाई इस दौरान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करे।