ब्रेकिंग
Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर

NIA Raid in Bihar: बिहार में AK 47 बरामद होने के मामले में NIA की रेड, छापेमारी में पिस्टल, गोलियां और कैश बरामद

NIA Raid in Bihar: AK-47 बरामदगी मामले की जांच में NIA ने हाजीपुर के एसडीओ रोड स्थित संदीप सिंह उर्फ छोटू लाल के घर पर छापेमारी की। इस दौरान एक पिस्टल, 20 कारतूस, दो मैगजीन और 4 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

NIA Raid in Bihar
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

NIA Raid in Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में मुखिया नंदकिशोर यादव उर्फ भोला राय के घर से AK-47 राइफल बरामदगी मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई जारी है। इसी सिलसिले में हाजीपुर के एसडीओ रोड स्थित एक घर पर NIA ने छापेमारी की।


छापेमारी संदीप कुमार सिंह उर्फ छोटू लाल के घर पर की गई, जो इस मामले में संदेह के घेरे में हैं। NIA की टीम को छापेमारी के दौरान वहां से एक पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और 4 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।


सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी मुजफ्फरपुर के चर्चित AK-47 बरामदगी केस से जुड़ी है, जिसमें पहले ही कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। फिलहाल NIA पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। NIA की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और पुलिस प्रशासन भी मामले की निगरानी कर रहा है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता