ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीख

कैमूर में भीषण जाम से लोग परेशान: मोहनिया से टोल प्लाजा तक NH-19 पर घंटों फंसे वाहन चालक

कैमूर जिले में मोहनिया से टोल प्लाजा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार सुबह से भीषण जाम लगा है। कई किलोमीटर लंबी वाहन कतारों में चालक और यात्री घंटों फंसे रहे। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिहार
महाजाम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

kaimur: कैमूर जिले में एक बार फिर जाम नासूर बन गया है। बुधवार की सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर मोहनिया शहर से लेकर टोल प्लाजा मोहनिया तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक जाम की स्थिति जस की तस बनी रही। घंटों तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


वाहन चालकों ने बताया कि सुबह से अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। सड़क पर ट्रक, बस, कार और ऑटो की कतारें कई किलोमीटर तक फैली हुई हैं। इससे जहां ईंधन की बर्बादी हो रही है, वहीं यात्रियों को गर्मी और भूख-प्यास से जूझना पड़ रहा है।


चालक सुधाकर ने बताया कि वे खाली गाड़ी लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन सुबह 10 बजे से ही जाम में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि “गाड़ी रेंग-रेंग कर चल रही है, किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर जाम खुल क्यों नहीं रहा।”


वहीं चालक अजय यादव ने बताया कि वे नासरीगंज से बालू लोड कर इलाहाबाद जा रहे हैं। सुबह 5 बजे से जाम में फंसे हैं और अब तक सिर्फ मोहनिया तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि आठ घंटे से ज्यादा हो गए, लेकिन जाम का अंत नहीं दिख रहा। एक अन्य चालक उमर ने बताया कि वे फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर बेंगलुरु जा रहे हैं। सासाराम से मोहनिया तक पहुंचने में ही सात घंटे लग गए। “हम रोड टैक्स और टोल टैक्स देते हैं, लेकिन फिर भी इस तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है,” ।


स्थानीय लोगों का कहना है कि  मोहनिया में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर अव्यवस्थित ट्रैफिक नियंत्रण के कारण जाम की स्थिति बार-बार बनती है। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। यात्रियों ने मांग की है कि ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन तत्काल मोर्चा संभाले ताकि राहत मिल सके।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें