ब्रेकिंग
Bihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिल

Bihar Politics: ‘महागठबंधन में सबकुछ तय, जल्द होगी सीटों की घोषणा’ सीट शेयरिंग पर मुकेश सहनी का बड़ा दावा

Bihar Politics: महागठबंधन के नेता मुकेश सहनी ने दावा किया है कि बिहार में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है और जल्द ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनेगी और तेजस्वी सीएम बनेंगे, जबकि मल्लाह समुदाय को डिप्टी सीएम पद मिलेगा।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार में परेशान है। अगर सामाजिक न्याय की विचार वाली सरकार बनानी है तो हम सबको त्याग कर बेहतर बिहार बनाने के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि बिहार को बेहतर बिहार बनाना है तो महागठबन्धन की सरकार बनानी होगी। महागठबन्धन अटूट है और बिहार में सरकार भी बनाएंगे।  


'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि कल या परसों सीटों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने साफ किया कि महागठबन्धन में 90 प्रतिशत चीजें तय हो चुकी हैं, 10 प्रतिशत यानी कुछ सीटों के उम्मीदवार को लेकर बात चल रही है।


सहनी ने यह भी कहा कि महागठबन्धन के कई उम्मीदवार तो क्षेत्र में पहुंचकर प्रचार में भी जुट गए हैं। राजद, कांग्रेस या वीआईपी में सभी कुछ तय है। आधी सीटों पर सब कुछ फैसला हो चुका है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और अति पिछड़े, मल्लाह का बेटा डिप्टी सीएम होगा।


उन्होंने कहा कि हम लोग अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं, बनाना तो जनता को है। इधर, महागठबन्धन में भाजपा द्वारा डिप्टी सीएम को लेकर तय होने की बात को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि यह तो उन्होंने मान लिया कि महागठबंधन की सरकार बननी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता