ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में अरवल जिला प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अरवल में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से अरवल विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खानकुलीपुर (बूथ संख्या-24) तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मखदुमपुर (बूथ संख्या-28 एवं 29) का दौरा किया। उन्होंने केंद्रों पर पेयजल, बिजली, पंखा, शौचालय, रैंप जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय मतदाताओं से संवाद भी किया। मतदाताओं ने बताया कि मतदान प्रक्रिया में उन्हें अब तक कोई परेशानी नहीं हुई और सभी का वोटर कार्ड बन चुका है। मतदाता चुनाव प्रक्रिया से संतुष्ट दिखे।


डीएम और एसपी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की और आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, वरीय नोडल पदाधिकारी, और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें