ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो

Home / bihar / patna-news / पटना में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक के बाद IGIC...

पटना में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक के बाद IGIC में भर्ती

20-Jan-2025 04:05 PM

By First Bihar

patna: बिहार विधानमंडल में आज से 2 दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 85वां सम्मेलन आयोजित हुआ। पटना में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। इस मौके पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश समेत दूसरे राज्यों के विधानसभा विधान परिषद के अध्यक्ष-सभापति, उपाध्यक्ष-उप सभापति मौजूद रहे।


 इस दौरान राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी। आनन-फानन में उन्हें  पीएमसीएच के आईजीआईसी में एडमिट कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। पहले से उनकी हालत बेहतर है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल  शर्मा ने स्पेशल विमान पटना भेजा है। जिससे वासुदेव देवनानी को जयपुर ले जाया जाएगा। डॉक्टर की माने तो अब उनकी हालत में सुधार हुआ है। बता दें कि वासुदेव देवनानी पूर्व में राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल वो राजस्थान के अजमेर उत्तर से विधायक और विधानसभा के अध्यक्ष भी हैं।


राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत को लेकर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे पटना में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सीने में दर्द की शिकायत के बाद तुरंत आईजीआईसी में एडमिट कराया गया था। डॉक्टर ने बताया कि गैस का प्रोब्लम था। अब उनकी स्थिति सामान्य है। हार्ट अटैक का मामला नहीं था अभी ठीक हैं उनकी इच्छा वापस जयपुर जाने की है। जिसकी व्यवस्था की जा रही है।