जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
21-Nov-2025 05:44 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूरा ध्यान रोजगार और उद्योग धंधों की ओर है। गुड़ उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नई पहल शुरू की है। किसानो और निवेशकों के लिए बड़ा मौका सरकार ने दिया है। अब गुड़ की मिठास से बंपर कमाई होगी। इसके लिए 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान नीतीश सरकार देगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर रखी गयी है। पेराई क्षमता के अनुसार 6 लाख से 1 करोड़ तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
बिहार सरकार ने राज्य में गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी प्रोत्साहन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत गन्ना किसानों और निवेशकों से गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह योजना ना केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि ग्रामीण उद्योग को भी नई मजबूती देगी।
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पेराई क्षमता वाली गुड़ उत्पादन इकाइयों को पूंजी लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। पेराई क्षमता के आधार पर अनुदान की सीमा इस प्रकार तय की गई है—
• 5–20 टन प्रतिदिन: अधिकतम 6 लाख रुपये
• 21–40 टन प्रतिदिन: अधिकतम 15 लाख रुपये
• 41–60 टन प्रतिदिन: अधिकतम 45 लाख रुपये
• 60 टन से अधिक प्रतिदिन: अधिकतम 1 करोड़ रुपये
इच्छुक किसान एवं निवेशक ccs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, यह आवेदन सप्तम चरण के तहत लिए जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक अपने जिले के संबंधित ईख अधिकारी या सहायक निदेशक से संपर्क कर सकते हैं। राज्य सरकार का यह कदम गन्ना आधारित ग्रामीण उद्योगों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है, जिससे रोजगार, आर्थिक विकास और किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।