जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
16-Nov-2025 05:33 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के गांधी मैदान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने गांधी मैदान को आम लोगों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के सीएम शामिल होंगे। इस दिन कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।
जिलाधिकारी ने घोषणा की है कि 17 नवंबर से 20 नवंबर तक गांधी मैदान क्षेत्र में आम लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि के दौरान मैदान में किसी भी तरह की सार्वजनिक गतिविधि या आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।
शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देखते हुए चार दिनों तक पूरा परिसर प्रशासनिक नियंत्रण में रहेगा। शपथ ग्रहण के दिन सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो गया है। इस चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। बिहार में चुनाव संपन्न कराने के बाद निर्वाचन आयोग की टीम राजभवन पहुंची। बिहार में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेने की जानकारी आधिकारिक तौर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को दी।
अब 18वीं विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी होगी। इसी के साथ ही आज से बिहार में आदर्श आचार संहिता खत्म हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद सहित कई अधिकारी राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के आलोक में निर्वाचित सदस्यों की सूची और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित अधिसूचना राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को सौंपा। उन्होंने बिहार में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेने की जानकारी आधिकारिक तौर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को दी।