सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-Apr-2025 07:39 AM
By First Bihar
BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है,जहां JDU नेता के घर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार में अपराधियों ने JDU नेता के घर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दिया है। मुजफ्फरपुर जिले में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने जदयू के महानगर उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह के घर पर रविवार की देर रात फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया है।
वहीं, फायरिंग कर भाग रहे अपराधियों का कथित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें अपराधी एक बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी बाइक से सवार होकर पहुंचे थे। अपराधियों ने पप्पू सिंह के घर पर करीब 6-7 गोलियां चलाई हैं। रात के वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका सहम गया। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से 6 खोखो बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि, पप्पू सिंह के घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद अपराधियों ने अचानक उनके घर पर फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह पप्पू सिंह ने दूसरे कमरे में छिप कर अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक पड़ोसी अपने घर से निकले तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे। इधर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की गहराई से पड़ताल में जुट गई है। सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया था। बहरहाल इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है।