पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
03-May-2025 07:09 AM
By First Bihar
NEET EXAM : चार मई को आयोजित होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने एडवाइजरी जारी की है। ईओयू ने इसके जरिए परीक्षार्थियों को सतर्क करते हुए नीट पेपर को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही इससे जुड़ी शिकायत के लिए ईओयू ने मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर 8544428404 और ईमेल आइडी spcyber-bih@gov.in जारी किया है।
इस एडवाइजरी में आशंका व्यक्त करते हुए कहा गया है कि साइबर अपराधी और असमाजिक तत्व 4 मई 2025 को होने वाली NEET की परीक्षा के संबंध में अफवाह फैला सकते हैं। फर्जी फोन कॉल या विभिन्न सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलिग्राम, व्हाटसअप, एक्स (ट्वीटर) और अन्य डिजिटल माध्यमों का दुरूपयोग कर अभ्यर्थियो के बीच परीक्षा से संबंधित गलत अफवाह और भ्रम फैला सकते हैं और परीक्षा को लेकर समस्या खड़ी की जा सकती है। इसके साथ ही साइबर अपराधी और असमाजिक तत्व परीक्षा के प्रश्न पत्र, उत्तर पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से पैसे की ठगी करने के प्रयास की भी आशंका जताई है।
यह है एडवाइजरी
अगामी NEET परीक्षा से संबंधित साइबर सुरक्षा के मामलों पर कई बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता है:-
NEET परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र ,उत्तर पत्र उपलब्ध कराने जैसे किसी भी व्यक्ति परीक्षार्थी को फर्जी कॉल या सोशल मीडिया, ई-मेल पर ऐसे मैसेज आएं और पैसे की मांग करें तो सतर्क हो जाएं और इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या फिर साइबर थाना में दें।अगर इस परीक्षा से संबंधित अफवाह या भ्रम फैलाने वाला मैसेज प्राप्त हो तो कृप्या इसे किसी दूसरे लोगों को या फिर किसी ग्रुप में फारवर्ड न करें। अगर किसी सोशल मीडिया पर कोई प्रश्न पत्र या फिर उत्तर पत्र वायरल करने की बात प्रकाश में आती हो तो तुरंत पोस्ट करने वाले के बारे में तथा सोशल मीडिया से संबंधित (URL) की सूचना संबंधित थाना या साइबर थाना में दें, ताकि इसकी सत्यतता की तुरंत जांच की जा सके और कुकृत्य करने वाले का पता लगाकर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
इधर, इस परीक्षा से संबंधित आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना स्थित कार्यरत सोशल मीडिया पेट्रोलिंग एवं मॉनिटरिंग यूनिट के Mobile/Whatsapp Number 8544428404 एवं Email ID – spcyber-bih@gov.in पर तुरंत सूचना दें। शीघ्र इसकी जांच पड़ताल औरअग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. ऐसे फर्जी कॉल से साईबर ठगी से संबंधित सूचना NCRP पोर्टल के हेल्पलाईन नंबर 1930 पर भी अवश्य दें।