Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड
25-Aug-2025 09:56 AM
By First Bihar
Bihar corruption case : महज एक रात में लाखों रुपए आग के हवाले करने वाले इंजिनियर की मुश्किलें फिलहाल कम नहीं होने वाली है और उन्हें किसी भी तरह की कोई राहत नहीं मिलने जा रही है बल्कि इसके विपरीत उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मधुबनी में पदस्थापित और सीतामढ़ी जिला का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता बिनोद कुमार राय के यहां 21-22 अगस्त की दरमियानी रात को छापेमारी को इओयू के साथ गयी डायल- 112 और थाना का सशस्त्र बल लेकर पहुंची।
इसके बाद इओयू की टीम को इंजीनियर की पत्नी बबली राय ने रात डेढ़ बजे से सुबह छह बजे तक गेट पर ही रोके रखा था। फोन पर बात करने के बाद उसने नोटों को जलाया था। इसके बाद इस मामले में बबली राय कीगिरफ्तारी कभी हो सकती है। वहीं, इंजीनियर को रिमांड पर सोमवार को लेने की तैयारी है।
इसको लेकर प्रारंभिक पूछताछ में अभियंता से जो जानकारियां हासिल हुई हैं उनके आधार पर अब ईओयू की नजरें अब अभियंता के पैतृक जिले समस्तीपुर और उनके पदस्थापन स्थल पर है। गिरफ्तार अभियंता ने जिलों में अभियंताओं के सफेदपोश व ठेकेदारों के साथ गठजोड़ की जानकारी दी थी। इसके बाद ईओयू की गठित दो अलग-अलग टीम इन जिलों में संभावितों से पूछताछ कर सूचनाओं के सत्यापन में जुट गई है।
इधर, गिरफ्तार अभियंता विनोद कुमार की की बेहिसाब चल-अचल संपत्तियों को देखते हुए ईडी के साथ ही आयकर विभाग भी अलर्ट हुआ है। आयकर विभाग को अभियंता के घर हुई छापेमारी में मिले डिटेल के साथ ही उनके पैन कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज की जानकारी दी जा रही है। इन दस्तावेजों के आधार पर उनके आयकर रिटर्न दस्तावेजों की पड़ताल होगी। आयकर विभाग बरामद चल-अचल संपत्तियों के माध्यम से टैक्स चोरी का पता लगाएगा।