25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
18-Jan-2025 09:29 AM
By First Bihar
Electricity Cut : बिहार में बिजली बिल नहीं चुकाने वालों पर अब बड़ा एक्शन होने वाला है। अब सूबे के अंदर बिजली कंपनियों ने 5000 रुपये से अधिक बकाया वाले 1 उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है। यह अभियान 31 मार्च 2025 तक चलेगा। इस दौरान कंपनी की हर शाखा रोजाना 25 बड़े बकायेदारों से बिल वसूली करेगी।
जानकारी के अनुसार, वैसे उपभोक्ताओं के बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा जो बिल नहीं चुका रहे हैं। हालांकि, आधा बकाया चुकाने पर कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। कंपनी का मुख्य लक्ष्य कनेक्शन काटने के बजाय बकाया वसूली करना है। बिहार में तकरीबन 15 लाख बिजली उपभोक्ता ऐसे हैं जो अप्रैल 2024 से बिजली बिल नहीं भर रहे हैं। इन पर 5000 रुपये से अधिक का बकाया है।
जानकारी के मुताबिक बिजली कंपनियों को अपना राजस्व बढ़ाने के लिए यह क़दम उठाना पड़ रहा है। इसके लिए हर शाखा में एक 'डिस्कनेक्शन गैंग' बनाया गया है। यह गैंग रोज 25 बड़े बकायेदारों से बिल वसूली करेगा। इसको लेकर बिजली कंपनियों नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL), ने सभी सहायक और कनीय विद्युत अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं।
कंपनी का कहना है कि मुख्य मकसद कनेक्शन काटना नहीं, बल्कि बकाया वसूलना है। अगर उपभोक्ता आधा बकाया चुका देते हैं, तो उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। सूत्रों के अनुसारअधिकतर बकायेदार दक्षिण बिहार में हैं। यहां लगभग 8 लाख से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं जिनका बकाया 5000 रुपये से अधिक है। वित्तीय वर्ष खत्म होने में कुछ ही महीने बाकी हैं, और बकाया वसूली न होने से कंपनी की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। इसलिए कंपनी ने यह सख्त कदम उठाया है।
इधर,सहायक अभियंता ने कहा कि यह अभियान आगामी मार्च महीने तक चलाया जाएगा। ऐसे में सभी संबंधित उपभोक्ताओं से बिजली विभाग अपील करती है कि वह अपना बकाया बिल जल्द से जल्द भुगतान कर दें ताकि बिजली कनेक्शन काटने या कटवाने का नौबत नहीं आए। कंपनी का फोकस कनेक्शन काटने पर नहीं है। वह चाहती है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता अपना बकाया चुकाएं।