ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री

Bihar News: बालू को लेकर 12 बिंदु पर समीक्षा, डिप्टी CM ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, क्या हैं बारह प्वाइंट्स...

ihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अवैध बालू खनन पर सख्ती के संकेत दिए हैं। 23 दिसंबर को खान एवं भूतत्व विभाग की हाई लेवल बैठक में 12 बिंदुओं पर समीक्षा होगी।

22-Dec-2025 07:56 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार 23 दिसंबर को हाई लेवल बैठक बुलाई है. बैठक में खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यों की समीक्षा होगी. मंत्री 12 बिंदुओं पर विभाग की समीक्षा करेंगे .

मंगलवार को खान एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा बैठक में अवैध बालू खनन रोकने में पुलिस की निष्क्रियता पर भी समीक्षा की जाएगी. सहयोग नहीं करने वाले थानों की रिपोर्ट डीजीपी को भेजी जाएगी. कल की बैठक में बालू, पत्थर, ईट, नीलाम पत्र एवं फाइन से प्राप्त राजस्व की समीक्षा होगी. इसके साथ ही जप्त बालू की नीलामी को लेकर भी समीक्षा की जाएगी. जब्त वाहनों का नीलामी, अवैध खनन परिवहन में जब्त ट्रैक्टर ट्राली के विरुद्ध कार्रवाई तथा अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के दृष्टिगत संवेदनशील घाटों- मार्गों को चिन्हित करने का रिपोर्ट तलब किया गया है .

एस ड्राइव के तहत विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं की सघन जांच की समीक्षा होगी. जब्त वाहनों के सुरक्षित यार्ड, सुरक्षित स्थलों की आवश्यकता-उपलब्धता की समीक्षा होगी. लंबित भंडारण लाइसेंस के आवेदन के निष्पादन की भी समीक्षा होगी .आईएसटीपी के संबंध में विचार विमर्श होगा. बालू घाटों की नीलामी, नीलामी किए गए बालू घाटों के संचालन,सरेंडर किए गए बालू घाटों की फिर से नीलामी की समीक्षा की जाएगी . बालू घाटों की नीलामी के लिए डीएसआर में संशोधन की जरूरत पर समीक्षा होगी. साथ ही अवैध कैंपिंग जोड़ने वाले भंडारण लाइसेंस धारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिक की ताजा रिपोर्ट पर विचार विमर्श होगा.