25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
13-Jan-2025 08:28 PM
By First Bihar
Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही सभी दलों ने अपनी ताकत झोक दी है. बीजेपी ने बिना मुख्यमंत्री के चेहरे का उतरने का फैसला किया है. पार्टी ने अभी तक कुल 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक खास चर्चा चल पड़ी है. सोशल मीडिया पोस्ट में स्मृति ईरानी को दिल्ली बीजेपी का चेहरा बनाने की मांग की जा रही है.
इधऱ, बीजेपी ने दो हाई प्रोफाइल सीट ग्रैटर कैलाश और दिल्ली कैंट से उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. सोशल मीडिया में एक यूजर ने लिखा, स्मृति ईरानी लड़ रही हैं दिल्ली चुनाव ? एक सच्चा गेम-चेंजर! उनका करिश्मा, ट्रैक रिकॉर्ड और बंगाली हिंदुओं सहित विभिन्न समुदायों से जुड़ाव उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाता है। दिल्ली निर्णायक नेतृत्व की हकदार है- यही बीजेपी की जीत का फॉर्मूला हो सकता है’. गौरतलब हो, ग्रेटर कैलाश सीट पर बंगाली मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है. स्मृति ईरानी बंगाली अच्छी बोल लेती हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
बात दें कि स्मृति ईरानी बीजेपी की फायर ब्रांड नेता रही हैं और समय समय पर अरविंद केजरीवाल पर मुखरता से विरोध करते आई हैं. इन्होंने 2003 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी. 2004 में इन्हें पहली बार लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक से उम्मीदवार बनाया गया. हालांकि कपिल सिब्बल से वो चुनाव हार गईं थी. 2014 के लोस चुनाव में इन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ा, फिर हार गईं, फिर उनको पार्टी ने 2019 में राहुल के खिलाफ मैदान में उतारा और इस बार इनको बड़ी सफलता मिली. स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का सबसे मजबूत किला ध्वस्त कर दिया जिसके बाद उनको केंद्रीय मंत्री बनाया गया था.