ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Bihar News : दरभंगा NH-27 पर स्वर्ण व्यवसायी का शव छह टुकड़ों में मिला, हत्या या हिट एंड रन?

Bihar News : दरभंगा NH-27 पर स्वर्ण व्यवसायी का शव छह टुकड़ों में मिला, इसके बाद हड़कप का माहौल कायम हो गया है

02-Oct-2025 10:01 AM

By First Bihar

BIHAR NEWS: बिहार के दरभंगा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के रानीपुर क्षेत्र में NH-27 दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर एक स्वर्ण व्यवसायी का शव छह टुकड़ों में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव देखकर पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान हसनचक निवासी और दरभंगा टावर स्थित आभूषण की दुकान चलाने वाले मनीष गुप्ता के रूप में की।


मनीष गुप्ता के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस के हिट एंड रन के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। मृतक के भाई अमरनाथ गुप्ता ने कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उनका सवाल है कि मनीष अपनी दुकान से चार किलोमीटर दूर हाइवे तक कैसे पहुंचे। साथ ही, शव सड़क पर खून के बिना मिलने और उसकी छह टुकड़ों में होने की वजह से यह मामला साधारण नहीं लग रहा। परिजनों का मानना है कि इसे केवल सड़क दुर्घटना मान लेना न्याय के खिलाफ होगा।


इस घटना ने इलाके में गुस्सा और तनाव बढ़ा दिया। व्यापारियों और ग्रामीणों ने NH-27 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने घटना को सुनियोजित हत्या करार देते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मनीष गुप्ता की हत्या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है, इसलिए मामले की गहन जांच आवश्यक है।


सूचना मिलने के बाद सदर एसडीएम विकास कुमार और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने हाइवे जाम हटा दिया, लेकिन क्षेत्र में तनाव अब भी बरकरार है।


पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे हिट एंड रन का मामला बताया है। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने कहा कि घटना की सूचना शाम 4 बजे मिली थी और प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना प्रतीत होती है। हालांकि, हत्या की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया गया है और इस दिशा में भी जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ होने की उम्मीद है कि मनीष की मौत सड़क दुर्घटना के कारण हुई या यह किसी सुनियोजित हत्या का मामला है।


पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मनीष के कारोबारी संपर्कों तथा संभावित रंजिश के पहलुओं पर भी ध्यान दे रही है। वहीं, परिजन और स्थानीय लोग न्याय की मांग करते हुए मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


यह मामला न केवल दरभंगा जिले में सनसनी फैला रहा है, बल्कि व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा की चिंता भी बढ़ा रहा है। मृतक के परिवार और प्रशासन दोनों ही यह चाहते हैं कि सच सामने आए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।