जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
19-Nov-2025 05:09 PM
By First Bihar
DARBHANGA: दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के मिर्जापुर कुआही गांव में सरकारी चापाकल को लेकर चल रहा पुराना विवाद बुधवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चापाकल पर अवैध घेराबंदी करने वाले गंगा यादव और उसके समर्थकों ने बैठक के दौरान ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया।
दोनों पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी और झड़प के दौरान गोली चलने व कई बाइकों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। इस हिंसक विवाद में 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बहादुरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार को चापाकल की घेराबंदी हटाने को लेकर बैठक तय थी, लेकिन दूसरा पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। बुधवार को जब ग्रामीण स्थल पर पहुंचे, तो गंगा यादव अपने 15–20 समर्थकों के साथ आया और कथित तौर पर घेराबंदी के भीतर से पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना स्थल से भारी मात्रा में ईंट-पत्थर बरामद किए गए हैं।
इसी बीच CPI(M) महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी श्याम भारती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें घटनास्थल के पास फायरिंग जैसी आवाज सुनाई दी। बाद में उन्होंने कई घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
वारदात के बाद बहादुरपुर थाना पुलिस ने आंतरिक बल के साथ गांव में भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी है। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस हालात पर लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।