ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Bihar News: गड्ढे में डूबकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के बाबूचक गांव में बुधवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

28-Aug-2025 07:19 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के बाबूचक गांव में बुधवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।


मृतकों की पहचान आयुष कुमार (7 वर्ष), रोहित कुमार (9 वर्ष) और पंकज कुमार (11 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बच्चे बाबूचक कोठियां टोला निवासी मधु राय के पोते थे। आयुष, धीरज कुमार का बेटा था, जबकि रोहित और पंकज सगे भाई थे और उनके पिता का नाम सोनू कुमार है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चे शाम के समय घर के पास ही एक गड्ढे के किनारे खेल रहे थे। यह गड्ढा मिट्टी के अवैध खनन के कारण बना था और बारिश के पानी से लबालब भरा हुआ था। खेलते-खेलते तीनों बच्चे गड्ढे में जा गिरे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक तीनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही शाहपुर और फुलवारी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। बाद में तीनों शवों को गड्ढे से निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया।


घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। तीन-तीन बच्चों की एक साथ मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस गड्ढे में बच्चे डूबे, वह मिट्टी के अवैध खनन के कारण बना था। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह खनन किसके द्वारा और किसकी अनुमति से किया गया था। एसडीओ और अंचलाधिकारी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। प्रशासन की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।