patna: पटना सिविल कोर्ट में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने 9 जनवरी को UP और बिहार के लोगों को फर्जी वोटर बताते हुए विवादित बयान दिया था। उसी को आधार बनाकर अधिवक्ता बबलू कुमार ने पटना सिविल कोर्ट में परिवाद दायर किया है।
यह परिवार पत्र BNS की धारा 356 के तहत सिविल कोर्ट पटना में दर्ज किया गया है। वही CGM कोर्ट ने 21 जनवरी यानी मंगलवार का समय सुनवाई के लिए तय किया है। फिलहाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अब तक कुल 11 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के द्वारा तीन बार माफ़ी भी मांगी जा चुकी है वहीं सीनियर अधिवक्ता ऋषिकेश नारायण सिंह ने बताया कि यह काफी निंदनीय बात है कि बिहार और यूपी के लोगों के ऊपर फर्जी वोटर विवादित बयान दिया गया है।
पटना सिविल कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस:दिल्ली में यूपी-बिहार के वोटर्स को बताया था फर्जी,अब नोटिस भेजने की तैयारी#Bihar #BiharNews #patna #ArvindKejriwal pic.twitter.com/nMig09QtPC
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 20, 2025