ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / CM Nitish Pragati Yatra: 'नीतीश' के 'मंत्री' का छलका दर्द, कह रहे- नीतीश...

CM Nitish Pragati Yatra: 'नीतीश' के 'मंत्री' का छलका दर्द, कह रहे- नीतीश जी कार्यकर्ता से भेंट करने आ रहे या अफसर के सलामी ठोकने आ रहे हैं ? RJD ने जारी किया वीडियो

CM Nitish Pragati Yatra: राजद ने मंत्री महेश्वर हजारी का एक वीडियो जारी किया है. दावा किया जा रहा है कि मंत्री हजारी कह रहे "नीतीश जी कार्यकर्ता से भेंट करने आ रहे हैं कि अफसर के सलामी ठोकने आ रहे हैं ?''

17-Jan-2025 03:46 PM

By Viveka Nand

CM Nitish Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'प्रगति यात्रा' पर है. 16 जनवरी को वे खगड़िया में थे. नीतीश कैबिनेट में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मंत्री सह खगड़िया जिले के प्रभारी महेश्वर हजारी व अन्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत करने पहुंचे थे. इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है. राजद ने वो वीडियो जारी किया है. वीडियो में मंत्री महेश्वर हजारी कहते सुने जा रहे हैं कि "नीतीश जी कार्यकर्ता से भेंट करने आ रहे हैं कि अफसर के सलामी ठोकने आ रहे हैं ?"

राजद ने जारी किया वीडियो

राजद 16 जनवरी का वीडियो जारी किया है. वीडियो में खगड़िया के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी व अन्य नेता हेलीपैड के किनारे दिख रहे हैं. मंत्री के पीछे दूसरे नेता हैं जो हाथ में गुलदस्ता लिए हुए हैं. अगल-बगल आम जनता भी है. इसी दौरान मंत्री महेश्वर हजारी कुछ कहते सुने जा रहे हैं. राजद ने वो वीडियो जारी किया है. राजद ने फेसबुक पर लिखा है, '' नीतीश जी कार्यकर्ता से भेंट करने आ रहे हैं कि अफसर के सलामी ठोकने आ रहे हैं ?" बिहार सरकार के मंत्री एवं खगड़िया जिला के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी जी.

बेचारे मंत्री बड़बड़ा कर, मन मसोस कर रह जाते हैं....

राजद ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लपेटे में लिया है. राजद की तरफ से कहा गया है कि हर बिहारवासी के समान JDU के आम कार्यकर्ता, नेता, मंत्री...सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से अफसरों के निर्देश और नियंत्रण पर ही काम करते हैं। भाजपा-नीतीश सरकार पर पूरी तरह से अफ़सरशाही हावी है। हताश, बेबस, लाचार बिहार सरकार में नीतीश कुमार की ख़ुद की पार्टी तक के कैबिनेट के मंत्री तक बेचारे बड़बड़ा कर, मन मसोस कर रह जाते हैं.