ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / CM Nitish Kumar: राजकीय समारोह में बख्तियारपुर पहुंचे सीएम नीतीश, पिता समेत पांच...

CM Nitish Kumar: राजकीय समारोह में बख्तियारपुर पहुंचे सीएम नीतीश, पिता समेत पांच शहीदों को दी श्रद्धांजलि

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र पटना के बख्तियारपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजकीय समारोह में अपने पिता समेत पांच शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

17-Jan-2025 01:42 PM

By First Bihar

CM Nitish Kumar: पटना के बख्तियारपुर में आयोजित राजकीय समारोह में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत के अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य नेता और अधिकारी मौजूद रहे।


दरअसल, बख्तियारपुर में पांच प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा यहां स्थापित की गई है। 17 जनवरी को प्रत्येक वर्ष यहां राजकीय समारोह मनाने का सरकार ने फैसला लिया गया था। इसके तहत आज यानी 17 जनवरी को राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पांचों स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की है। 


सबसे पहले मुख्यमंत्री श्रीगणेश उच्च विद्यालय परिसर, बख्तियारपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अमर शहीद डुमर सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद सीएम ने शहीद नाथुन सिंह यादव, मोगल सिंह, पं. शीलभद्र याजी और अपने पिता कविराज रामलखन सिंह 'वैद्य' की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी। 


इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस सिद्धार्थ, जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।